किलियन एम्बाप्पे का जीवन परिचय,नेटवर्थ | Kylian Mbappe Biography In Hindi | Kylian Mbappe Net Worth

काइलियन एम्बाप्पे,किलियन एम्बाप्पे,किलियन एम्बाप्पे नेटवर्थ,Mbappe girlfriend,Mbappe net worth,golden boot 2022,किलियन एम्बाप्पे की कहानी,Kylian Mbappé,fifa world cup 2022,फीफा वर्ल्ड कप 2022,फीफा वर्ल्ड कप,most goal in fifa 2022

दोस्तों आज हम एक ऐसा खिलाड़ी के बारे में जानेंगे। जिसने अर्जेंटीना के फैंस की सांसे रोक कर रख दी थी, और जिसके सामने मेस्सी जैसा महान खिलाड़ी भी बेबस नजर आ रहा था। जी हाँ दोस्तों मै बात कर रहा हूँ किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) की।

वे किलियन एम्बाप्पे ही थे जो फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में फ्रांस की नैया को पार लगाने की पूरजोर कोशिश कर रहे थे। एम्बाप्पे वन मैन आर्मी की तरह लड़ते जा रहे थे। जिनकी बेहतरीन खेल को देखकर ऐसा लग रहा था कि फ्रांस अर्जेंटीना को हराकर एक बार फिर से विश्व चैंपियन बन जाएगा। क्या कहानी ही किलियन एम्बाप्पे की। कैसे अपनी माँ का सपना पूरा करने के लिए ये खिलाड़ी फुटबॉल की दुनिया का चमकता हुआ सितारा बन गया। 

Mbappe
किलियन एम्बाप्पे

Table of Contents

किलियन एम्बाप्पे कौन है Who Is Kylian Mbappe 

दोस्तों 20 दिसंबर सन 1998 को पेरिस, फ्रांस की गलियों में एक बच्चे का जन्म होता है। जिसे लोग आज किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) के नाम से जानते हैं। एम्बाप्पे (Mbappe) के मां-बाप मूल रूप से फ्रांस के नहीं थे। इनके पिता सेंट्रल अफ्रीकी कंट्री कैमरन से आकर फ्रांस में बस गए थे। जबकि इनकी माँ का परिवार अल्जीरिया से आकर फ्रांस में बस गया था। इनकी माँ का ताल्लुक अल्जीरिया के एक मुस्लिम कबिले से था। जबकि इनके पिता एक क्रिश्चियन परिवार से थे। 

एम्बाप्पे का बचपन कैसे बीता What Was Mbappé Childhood Like?

एम्बाप्पे के माता-पिता दोनों ही स्पोर्ट्स पर्सन थे। उनकी माँ फ़ैज़ा लामारी वॉलीबॉल की खिलाड़ी थी। जबकि पिता विल्फ्रिड एक फुटबॉल कोच थे। एम्बाप्पे का एक छोटा भाई भी है। जिसका नाम एथन है। एथन वर्तमान में पेरिस सेंट-जर्मेन की अंडर-12 टीम के लिए खेलते हैं। लेकिन दोस्तों एम्बाप्पे के माता-पिता जो भी कमाते थे उससे उनका घर भी सही से नहीं चल पाता था। उनको उतने पैसे नहीं मिल पाते थे की वो किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) और एथन को एक अच्छा जीवन दे सके। 

एम्बाप्पे ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था की, “8 साल की उम्र तक उनकी कई रातें ऐसी भी गुजरी थी, जब एक ब्रेड के अलावा घर में खाने के लिए कुछ भी नहीं होता था। माँ की आंखों में सिर्फ आँसू होते थे। लेकिन इतनी छोटी सी उम्र में भी वे अपनी माँ को दिलासा देते थे, और कहते थे की तुम फिक्र ना करो माँ। मै एक दिन सब कुछ बदल दूंगा। लेकिन दोस्तों तब शायद उनको खुद भी नहीं पता होगा की वो वक्त को ऐसा बदलेंगे की जिसकी मिसाल सदियों तक दुनिया एक दूसरे को देती रहेगी। 

एम्बाप्पे को फुटबॉल की प्रेरणा कहाँ से मिली Who Is Mbappe Inspired By?

दोस्तों जैसा की हमने पहले आपको बताया की एम्बाप्पे के पिता एक फुटबॉल कोच थे। जिस कारण एम्बाप्पे (Mbappe) को बचपन से ही फुटबॉल खेलने का बहुत शौक था। मात्र 6 साल की उम्र में पिता के साथ फुटबॉल खेलने के लिए प्रतिदिन 12 किलोमीटर पैदल चला करते थे। क्यूंकि उनके घर से स्टेडियम की दुरी 12 किलोमीटर ही थी। जहाँ उनके पिता कोचिंग देने जाया करते थे। एम्बाप्पे कहते हैं “जब मैं छोटा था तब मैं क्रिस्टिआनो रोनाल्डो और माइकल जॉर्डन से प्रेरित था।”

एम्बाप्पे किसे अपना आदर्श मानते हैं Who Is The Mbappe Idol?

एम्बाप्पे मैदान पर इतनी कड़ी मेहनत करते थे की, हर व्यक्ति उनके पिता से कहता था। आपका बेटा बहुत हट्टी और जिद्दी है। इसकी ये जिद्द ही इसको एक दिन विश्व का महान खिलाड़ी बनाएगी। दोस्तों कहते हैं पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को एम्बाप्पे बचपन से ही अपना आइडल मानते हैं। रोनाल्डो के लिए उनकी दीवानगी किस हद तक है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि, वह बचपन में जिस कमरे में सोया करते थे। उसकी दीवारों के चारों तरफ उन्होंने रोनाल्डो की तस्वीरें लगाई हुई थी। 

उनकी मां उन्हें एक बेहतरीन फुटबॉलर बनता हुआ देखना चाहती थी। उन्हें यकीन था की उनका बेटा एम्बाप्पे (Mbappe) एक दिन जरूर कामयाब खिलाड़ी बनेगा। एम्बाप्पे बताते हैं की बचपन में उन्होंने अपनी माँ से एक वादा किया था कि एक दिन वह उस मुकाम तक जरूर पहुंचेंगे। जहाँ पर वे अपने आदर्श क्रिस्टियानो रोनाल्डो से आमने सामने मुलाकात कर सके। 

एम्बाप्पे पहली बार क्रिस्टियानो रोनाल्डो से कब मिले 

दोस्तों आगे चलकर जब जिनेदिन जिदान ने उन्हें रियल मेड्रिड के साथ प्रैक्टिस करने का ऑफर भेजा तो पहली बार किलियन एम्बाप्पे अपने आदर्श क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ ना सिर्फ मिले बल्कि उनके साथ खेले भी।  

एम्बाप्पे ने पहला पहला विश्व कप कब खेला What Was Mbappe’s First World Cup?

कहते हैं इसके बाद एम्बाप्पे ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे फुटबॉल की दुनिया में नाम कमाते चले गए। 2014 में, एम्बाप्पे ने फ़्रांस की अंडर-17 टीम के लिए फ़्रांस की आयु-स्तरीय शुरुआत की। फ्रांस के आयु वर्ग के लिए लगभग 2 साल खेलने के बाद, मात्र 18 साल की उम्र में साल 2017 में उन्होंने अपने देश फ्रांस के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। साल 2018 में फीफा वर्ल्ड कप में अकेले अपने दम पर फ़्रांस को वर्ल्ड कप जिताकर दुनिया भर में तहलका मचा दिया। साल 2022 के फीफा वर्ल्ड कप में अकेले अपने दम पर फ़्रांस को ना सिर्फ फाइनल तक ले गए। फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ रिकॉर्ड हैट्रिक गोल दागकर अंत तक डटे रहे। 

यह भी पढ़ें

दोस्तों भले ही फ़्रांस 2022 का फाइनल हार गया हो। लेकिन एम्बाप्पे के खेल ने दुनिया को उनका मुरीद बना दिया है। एम्बाप्पे (Mbappe) ने 2022 फीफा वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 8 गोल दागकर ना सिर्फ गोल्डन बूट जीता। बल्कि वो ऐसा करने वाले फुटबॉल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए। 

एम्बाप्पे ने अ तक कुल कितने वर्ल्ड कप खेले हैं How Many World Cups Has Mbappe Played So Far

एम्बाप्पे ने अभीतक सिर्फ दो फीफा वर्ल्ड कप खेले हैं। जिसमें उन्होंने कुल 12 गोल मारे हैं। मात्र 24 साल के उम्र में वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल मारने वाले खिलाड़ीयों में उन्होंने मेस्सी और रोनाल्डो जैसे दिग्गजों को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। उनको उनके बेहतरीन खेल की बदौलत आने वाले कल का लीजेंड कहा जा रहा है। जो की मेस्सी और रोनाल्डो के बाद फुटबॉल की दुनिया में राज करने वाले हैं।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं एम्बाप्पे Mbappe Net Worth

एम्बाप्पे माैजूदा समय में दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वह दुनिया के पांचवें सबसे अमीर फुटबॉलर भी हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 180 मिलियन डॉलर है। जो की भारतीय रुपये में करीब 1500 करोड़ रूपए की है। एम्बाप्पे Nike समेत कई बड़े ब्रैंड्स को प्रमोट करते हैं। साथ ही एंडोर्समेंट के जरिए भी बड़ी रकम कमाते हैं। फोर्ब्स के अनुसार, 2022 में एम्बाप्पे की ऑन और ऑफ फील्ड कमाई 43 मिलियन डॉलर है। एम्बाप्पे ने Nike और Hublot सहित कई बड़े ब्रॉन्ड्स के साथ पार्टनरशिप की हुई है।

किलियन एम्बाप्पे की लाइफस्टाइल Kylian Mbappe Lifestyle 2022

किलियन एम्बाप्पे की जीवन शैली की बात की जाए तो बचपन उन्होंने जितनी तकलीफ़ों में बिताई है। उसके उलट आज वे एक रॉयल लाइफ जीते हैं। उनका पेरिस के सबसे महंगे इलाके में एक आलीशान विला है। उनके पास सीफ्रंट अपार्टमेंट भी है। जो की नीस शहर में स्थित है। जहां वे लैविश पार्टी थ्रो करते हैं। साथ ही उनके पास लग्जरी गाड़ियों का एक बड़ा कलेक्शन है। जिसमें टेस्ला, रॉल्स रॉयस समेत कई महंगी गाड़ियां हैं।

एम्बाप्पे का बचपन जिस अभाव और तकलीफ़ों में बिता है। वैसी तकलीफ और किसी को न हो। इसके लिए एम्बाप्पे अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा भलाई के कामों में भी लगाते हैं। एम्बाप्पे बच्चों की शिक्षा और पोषण के लिए काफी बड़ी रकम दान करते हैं। साथ ही और भी कई तरह से वे लोगों की मदद करते हैं।

किलियन एम्बाप्पे की गर्लफ्रेंड कौन है Mbappe Girlfriend

इन सबके अलावा एमबाप्पे की गर्लफ्रेंड स्टेफ़नी रोज़ बर्ट्रम (Stephanie Rose Bertram) भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 27 साल की रोज़ फैशन इंडस्ट्री में प्रवेश करने के कुछ दिनों के बाद एम्बाप्पे से पेरिस में मिली थीं। रोज़ जब 13 साल की थीं, तब उनकी मां ने उन्हें एक मॉडलिंग एजेंसी के साथ अनुबंधित किया था। उसके बाद रोज़ ने एच एंड एम और लोरियल जैसी विश्व प्रसिद्ध कंपनियों के विज्ञापनों में काम किया। रोज़ इंस्टाग्राम पर भी काफी व्यस्त रहती हैं। जहाँ पे वो ग्लैमर्स से भरी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 9 लाख 38 हजार से भी ज्यादा फोलोअर्स हैं।

राष्ट्रीय टीम फ्रांस की तरफ से एम्बाप्पे द्वारा किये गए गोल Kylian Mbappé Stats

National teamYearAppsGoals
France2017101
France2018189
France201963
France202053
France2021148
France20221312
Total6636
As of International match played 18 December 2022

तो दोस्तों ये थी किलियन एम्बाप्पे की कहानी। दोस्तों उम्मीद करता हूँ की आपको हमारी ये ब्लॉग पसंद आई हो। यदि ऐसा है तो आप इस ब्लॉग के कमेंट सेक्शन में जाकर अपनी राय दें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। 

DD Team

FAQ

Q- किलियन एम्बाप्पे कौन है?

Ans- किलियन एम्बाप्पे फ्रांस के फुटबॉलर हैं।

Q- एम्बाप्पे ने 2022 फीफा वर्ल्ड कप में कुल कितने गोल दागे

Ans- एम्बाप्पे ने 2022 फीफा वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 8 गोल दागे।

Q- एम्बाप्पे की माँ का नाम क्या है?

Ans- एम्बाप्पे के माँ का नाम फ़ैज़ा लामारी है।

Q- किलियन एम्बाप्पे के पिता का नाम क्या है?

Ans- किलियन एम्बाप्पे के पिता का नाम विल्फ्रिड है।

Q- किलियन एम्बाप्पे की Girlfriend का नाम क्या है?

Ans- किलियन एम्बाप्पे की Girlfriend का नाम स्टेफ़नी रोज़ बर्ट्रम है।

Q- एम्बाप्पे ने पहला अंतरराष्ट्रीय मैच कब खेला?

Ans- एम्बाप्पे ने पहला अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2017 मे खेला।

Q- एम्बाप्पे को फुटबॉल की प्रेरणा कहाँ से मिली?

Ans- एम्बाप्पे को फुटबॉल की प्रेरणा अपने पिता से मिली।

Q- एम्बाप्पे ने अ तक कुल कितने वर्ल्ड कप खेले हैं?

Ans- एम्बाप्पे ने अभीतक कुल 2 (2018 और 2022) वर्ल्ड कप खेले हैं।

Q- एम्बाप्पे कितनी संपत्ति के मालिक है?

Ans- 2022 मे एम्बाप्पे की कुल संपत्ति लगभग 180 मिलियन डॉलर है। जो की भारतीय रुपये में करीब 1500 करोड़ रूपए की है।

Leave a Comment